गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आईजीएमसी सुरक्षा कर्मियों ने ठप्प किया काम, बैठे हड़ताल पर

शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल आईजीएमसी में सुरक्षा कर्मियों और प्रशासन के बीच विवाद बढ़ गया है आईजीएमसी में सिक्योरिटी को लेकर हुए नए टेंडर में 34 सुरक्षा गार्ड्स को निकाल दिया गया है। शनिवार देर रात जारी की गई लिस्ट में 34 सुरक्षा कर्मियों को निकाल दिया गया है। उसके बाद आईजीएमसी में माहौल गरमा गया है रविवार सुबह से ही आईजीएमसी में सुरक्षा गार्ड्स ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है और काम ठप्प कर दिया है। कोई भी सुरक्षा गार्ड कहीं भी वार्ड में ड्यूटी पर नहीं गया और अपने कार्यालय के बाहर प्रदर्शन पर बैठ गया है।
बताया जा रहा है कि यह विवाद और बढ़ जाएगा निकाले गए गार्डाे के समर्थन में सीटू भी प्रदर्शन कर सकता है। महिला सुरक्षाकर्मी श्रेया ने कहा कि हमारे साथी सुरक्षा कर्मियों को बिना किसी कारण काम से निकाल दिया गया है। अस्पताल में नए टेंडर किये गए लेकिन कुछ सुरक्षा कर्मियों को नए टेंडर में शामिल न करते हुए नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम सभी सुरक्षा कर्मी नए टेंडर का विरोध करते हैं। उन्होंने कहा कि यहां सुरक्षा कर्मी 14 वर्षों से काम कर रहे थे उन्हें बिना नोटिस दिए कार्य से निकाल दिया।
प्रशासन यह बताए कि उन्हें किस कारण से नौकरी से बाहर निकाला गया। उन्होंने कहा कि वह उस समय तक कार्य पर नही जाएंगे जब तक सभी सुरक्षा कर्मियों को कार्य पर नही रखा जाता । उन्होंने कहा कि उनकी यह हड़ताल जारी रहेगी जब तक उनकी मांग नही मानी जाती। आईजीएमसी सिक्योरिटी से निकाले गए बबलू ने बताया कि उनके 34 गार्ड को नौकरी से बिना किसी कारण के निकाल दिया गया है। नौकरी से निकालने से पहले नोटिस भी नही दिया गया और नौकरी से निकाल दिया गया है। उन्होंने कहा कि हम प्रशासन से आग्रह करते है कि सभी 34 कर्मियों को नोकरी पर वापिस रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *