नई दिल्ली : नॉन-बैंकिंग फाईनेंस कंपनी आईआईएफएल फाईनेंस का 1500 करोड़ रुपए जुटाने के उद्देश्य से लाए गए सिक्योर्ड बॉन्ड्स का सार्वजनिक निर्गम आज खुला जिस पर 9 प्रतिशत वार्षिक रिटर्न मिलेगा। कंपनी ने आज यहां जारी बयान में कहा कि इस पूंजी का उपयोग व्यवसायिक वृद्धि और पूंजी संवर्धन के लिए किया जाएगा। यह निर्गम 22 जून को बंद होगा या फिर मांग के आधार पर उससे पहले भी बंद किया जा सकता है।
आईआईएफएल फाईनेंस सिक्योर्ड रिडीमेबल नॉन-कन्वर्टिबल डिबेंचर्स (एनसीडी) जारी करेगा, जो 300 करोड़ रूपए के बराबर होंगे, जिसमें 1200 करोड़ ररुपए तक का ओवर-सब्सक्रिप्शन बनाए रखने के लिए एक ग्रीन-शू विकल्प (1,500 करोड़ रुपए) होगा। आईआईएफएल बॉन्ड्स 60 महीने की अवधि के लिए 9 प्रतिशत प्रतिवर्ष का रिटर्न प्रदान करते हैं। एनसीडी 24 महीने, 36 महीने और 60 महीने की अवधि में उपलब्ध है। ब्याज का भुगतान 60 माह की अवधि के लिए वार्षिक आधार, परिपक्वता के समय और मासिक आधार पर किया जा सकता है।
आईआईएफएल फाईनेंस का सिक्योर्ड बंद निर्गम खुला
