गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध असलहा फैक्ट्री का भंडाफोड़

हमीरपुर : उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले के राठ क्षेत्र में पुलिस ने तीन आरोपितों को मंगलवार को भारी अवैध असलहों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस क्षेत्राधिकारी पीके सिंह ने बताया कि पुलिस ने राठ कस्वे के स्यावरी रोड पर पुराना जर्जर मुर्गी फार्म में छापा मारकर संचालित अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री पकड़ी। इस अवैध शस्त्र फैक्ट्री का मुख्य संचालक पप्पू उर्फ भागीरथ है। पप्पू कारीगरों को दो दिन पहले बुलवा लेता है और वह अपने द्वारा स्थानों को चिन्हित कर वही पर असलहा बनवाया करता था।
इसके पूर्व पप्पू गरौठा झांसी क्षेत्र में करीब 15 दिनों से तमंचा बनवा कर डिलेवरी करता रहा है। राठ क्षेत्र में डिमाण्ड होने पर रोज स्थान व समय बदलकर तमंचा बनवाता है। इससे पहले यह लोग पनवाड़ी व कुछेछा क्षेत्र में नदी के किनारे पर तमंचा बनाते थे। सीओ ने बताया कि पप्पू उर्फ भागीरथ इस काम के लिये सुनसान स्थान जंगल टेकरी आदि जगह चुनता है। जहां पर लोगों का आना जाना नहीं होता है और वक्त पर भागने एंव छिपने का रास्ता सही हो। पप्पू इन कारीगरो को एक तमंचा बनाने का दो सौ रूपये हर व्यक्ति को देता है।
उन्होने बताया कि धर्मराज उर्फ धम्मा , चन्नू उर्फ हरिचरन और अमित राजपूत को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से सात तमंचे 315 बोर, एक अदद नाजायज अद्धी 12 बोर, एक अदद अर्द्धनिर्मित अद्धी 12 बोर, अन्य शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। अभियुक्तों को जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *