भुवनेश्वर : ओडिशा सतर्कता अधिकारियों ने बुधवार को औद्योगिक विकास निगम ओडिशा लिमिटेड (आईडीसीओएल) के उप प्रबंधक गया संतारा पर आय से अधिक संपत्ति रखने के आरोप में उनके आवास पर छापेमारी की और यहां से अवैध रूप से अर्जित करीब 1,60,44,500 करोड़ से अधिक रुपये बरामद किए हैं। सतर्कता सूत्रों ने यह जानकारी दी। सतर्कता अधिकारियों ने संतारा के भुवनेश्वर आवास से एक किलो से अधिक सोना और छह किलो से अधिक चांदी बरामद की, जिसमें 4.19 करोड़ रुपये बैंक में जमा थे।
उन्होंने बताया कि अधिकारियों ने मंगलवार को तलाशी अभियान के दौरान भुवनेश्वर में दो बहुमंजिला इमारतें, भुवनेश्वर, जाजपुर, नयागढ़ के प्रमुख क्षेत्रों में 13 भूखंडों का पता लगाया। इसके अलावा, अधिकारियों को दो चारपहिया वाहन व चार दोपहिया वाहन का भी पता चला। गया संतरा को सुनकी, कोरापुट से भुवनेश्वर लाया गया है और उनकी अन्य संपत्तियों के संबंध में जांच जारी है।
सूत्रों ने बताया कि गया संतारा पर आय से अधिक संपत्ति रखने का आरोप है, इसलिए उऩके भुवनेश्वर, नयागढ़, कोरापुट और रायगड़ा सहित सात स्थानों पर स्थित आवासों की तलाशी शुरू की गई है। सतर्कता सूत्रों ने कहा कि इस साल चार मामलों में सात करोड़ रुपये से अधिक की नकदी जब्त की है, जो सतर्कता विभाग के इतिहास में सबसे अधिक है।
सूत्रों ने बताया कि सात अप्रैल को भंजनगर के एई, एमआई कार्तिकेश्वर राउल के घर की तलाशी के दौरान 3,41,66,280 करोड़ से अधिक रुपये की नकदी और गत 25 मार्च को मल्कानगिरी से आरडब्ल्यू डिवीजन के एसई आशीष कुमार दास के यहां से 1,40,18,070 करोड़ रुपये तक की नकदी जब्त की गई। इसके अलावा, गत 16 फरवरी को को चरीछाका सीएचसी के स्त्री रोग विशेषज्ञ डॉ. सुकांत जेना के घर की तलाशी के दौरान 1.13 करोड़ की नकदी और हाल ही के मामले में 20 और 21 दिसंबर को एक तलाशी अभियान के दौरान आईडीसीओएल से डीएम संतरा के पास से 1,06,44,500 रुपये नकद जब्त किए गए।
ओडिशा में संतारा की अवैध संपत्ति का खुलासा
