चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौडगढ जिले के बस्सी थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक पिकअप से करीब आठ क्विंटल अवैध डोडा चूरा बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार राष्ट्रीय राजमार्ग पर नाकाबंदी के दौरान सूचना के मुताबिक घटियावली की तरफ से आती हुई एक पिकअप को रुकवाने का प्रयास किया तो चालक नाकाबंदी तोड़कर बस्सी की तरफ गाडी भगा ले गया। जिस पर पुलिस टीम ने लगातार पीछा करते हुए पुलिस नियंत्रण कक्ष के द्वारा बस्सी थाना पुलिस से राजश्री चौराहे पर नाकाबंदी कराई।
पिकअप चालक पुलिस के उसका पीछा आते देख बल्दरखां गांव की तरफ गया जहां शिवनगर आबादी के पास नाले की पुलिया से पहले चालक अपने आप को पुलिस की गिरफ़्त में आने से बचने के लिये पिकअप से नीचे कूद गया, जिससे पिकअप असंतुलित होकर नाले में गिर गई और चालक भी पेड़ से टकराकर घायल हो गया।
पुलिस ने घायल चालक नीमच जिले के लोटवास की ढाणी हातिया खेड़ी निवासी गोपाल रेबारी को श्रीसांवलिया चिकित्सालय में भर्ती कराया। पुलिस ने क्रेन मंगवाकर पिकअप एवं उसमें लदे सामान को नाले से बाहर निकाला। जिसमें 26 बड़े थेलों में डोडा चूरा, 10 में मक्का एवं चार में खल भरी हुई थी। पुलिस ने अवैध गीले डोडा चूरा का वजन किया तो इनका वजन 779.710 किलोग्राम हुआ।
चित्तौड़गढ़ में अवैध डोडा चूरा बरामद
