चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौडगढ जिले के बेगूं थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक ट्रैक्टर ट्रॉली में अवैध रूप से परिवहन किया जा रहा 309 किलो ग्राम डोडाचूरा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि शुक्रवार की रात को थानाधिकारी बेगूं चन्द्रशेखर को गश्त के दौरान तारा पीपली की तरफ से ट्रेक्टर ट्रोली आता दिखाई दिया, जिसे रुकने का ईशारा किया तो चालक ट्रैक्टर को छोड़ कर खेतों में भागने लगा।
पुलिस ने करीब तीन किलोमीटर तक पिछा किया तब जाकर आरोपी को पकड़ा। तलाशी में ट्रोली के अन्दर 21 प्लास्टिक के कट्टो मे कुल 309 किलो 510 ग्राम अवैध अफीम डोडा चूरा भरा मिला। इस ओर मादक पदार्थ समेत ट्रेक्टर मय ट्रोली जब्त की गई। ट्रैक्टर चालक बस्सी, फतेहपुर निवासी रतन लाल भील को एनडीपीएस एक्ट में गिरफ्तार किया जाकर अवैध अफीम डोडा चुरा की खरीद एवं आपूर्ति के संबंध में अनुसंधान जारी है।
