गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध डोडा चूरा बरामद, एक गिरफ्तार

अजमेर : राजस्थान में अजमेर की आदर्शनगर थानापुलिस ने मांगलियावास पुलिस की सूचना पर एक ट्रक से सवा करोड़ रूपये का अवैध मादक पदार्थ डोडा बरामद किया है। अजमेर पुलिस अधीक्षक चूनाराम जाट ने आज आदर्शनगर थाने पर पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि मांगलियावास पुलिस के सुनील टाडा एवं अन्य की सूचना पर अजमेर में आदर्शनगर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक ट्रक को नाकाबंदी कर रोका और तलाशी ली तो उसमें से 220 कट्टों में 4118 किलो डोडा बरामद हुआ , जिसका बाजार मूल्य सवा करोड़ रुपये है।
उन्होंने बताया कि आरोपी पप्पाराम निवासी जोधपुर को गिरफ्तार किया गया जिसने कर्जे में डूबा होने के कारण पहलीबार माल लाना बताया है। मामले की जांच प्रशिक्षु आईपीएस अभिषेक को सौंपी गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *