गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में अवैध दवा दुकान पर छापा, दवाएं जब्त

हैदराबाद : तेलंगाना औषधि नियंत्रण प्रशासन (डीसीए) के अधिकारियों ने रविवार को यहां जंगममेट, फलकनुमा में लाइसेंस के बिना अवैध रूप से चल रही एक दवा की दुकान पर छापा मारा और 1.20 लाख रुपये की दवाओं का भारी स्टॉक जब्त किया।
डीसीए के महानिदेशक वीबी कमलासन रेड्डी ने को यहां जारी एक विज्ञप्ति में कहा कि दवाओं की अवैध बिक्री के संबंध में पुख्ता जानकारी के आधार परअधिकारियों ने आज जंगमेट में शबाना क्लिनिक के बगल में के.अच्युता रेड्डी द्वारा दवा लाइसेंस के बिना संचालित एक दुकान पर छापा मारा और 40 प्रकार की दवाएं जब्त कीं।
छापेमारी के दौरान, डीसीए अधिकारियों ने बिक्री के लिए बड़ी मात्रा में दवाओं के अनधिकृत भंडारण का पता लगाया और एंटीबायोटिक्स, एंटी-डायबिटिक दवाएं, एंटी-फंगल दवाएं, एंटी-हाइपरटेंसिव दवाएं, दर्द निवारक और अल्सर रोधी औषधियाँ सहित 40 प्रकार की दवायें जब्त की।
अधिकारियों ने विश्लेषण के लिए नमूने ले लिए हैं। बयान में कहा गया है कि आगे की जांच की जाएगी और सभी आरोपियों के खिलाफ कानून के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने शनिवार को शहर के बाहरी इलाके, शिवमपेट मंडल के कोठापेट गांव में डी. श्रीनिवास द्वारा चलाए जा रहे एक झोलाछाप क्लिनिक पर भी छापा मारा और 70,000 रुपये की कीमत की दवाएं जब्त कीं।

अधिकारियों ने छापेमारी के दौरान मेडक जिले के नरसापुर में कुछ थोक एजेंसियों से संबंधित खरीद बिल और नकद रसीदों के साथ-साथ एंटीबायोटिक्स, स्टेरॉयड, एनाल्जेसिक, एंटी-अल्सर दवाएं और एंटीहाइपरटेन्सिव सहित 41 प्रकार की दवाएं जब्त कीं। विज्ञप्ति में कहा गया है कि अधिकारियों ने छापे के दौरान क्लिनिक में हाई पावर के कई ‘एंटीबायोटिक्स’ भी पाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *