गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वन भूमि पर काबिज अवैध अतिक्रमण हटाया गया

सागर : मध्यप्रदेश के सागर जिले के जैसीनगर जनपद पंचायत अंतर्गत रैपुरा गांव में वन भूमि पर लम्बे समय से काबिज लोगों के अतिक्रमण को वन विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की एक संयुक्त कार्रवाई में हटाया गया है। वन मंडल अधिकारी दक्षिण सागर महेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रशासन द्वारा लगभग एक साल से हटाए जाने के लिए प्रकिया की जा रही थी। भारतीय वन अधिनियम 1927 के तहत लोगों पर प्रकरण दर्ज किया जाकर धारा सी के तहत नोटिस भी जारी किया गया था।

अंतिम आदेश भी जारी किया जाकर समझाइश दी गयी, मगर पर्याप्त समय देने के बावजूद भी अतिक्रमणकारी हटने को तैयार नही हुए। सिंह ने बताया कि जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक में आम सहमति बनने के बाद कल जिला प्रशासन के सहयोग से वन भूमि पर अवैध रूप से काबिज लोगों के अतिक्रमण हटाए गए।

रैपुरा के चार लोगो को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत राशि भी स्वीकृत की गई और इन हितग्राहियो के द्वारा वन भूमि पर पक्के मकान का निर्माण कार्य कराया गया था। जनपद सीओ अजय वर्मा के अनुसार प्रकरण पुराना है। प्रधानमंत्री आवास के तहत राशि स्वीकृत की गई थी। रैपुरा सरपंच के माध्यम से जानकारी एकत्रित की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *