चूरू : राजस्थान में चुरू जिले के रतनगढ़ थाना क्षेत्र में पुलिस ने मेगा हाईवे सुजानगढ़ रोड पर एक ट्रक से 40 लाख रुपए कीमत की अंग्रेजी शराब के 520 कार्टून बरामद कर दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक दिगंत आनंद ने बताया कि ट्रक सवार तस्कर धोला राम विश्नोई (23) निवासी थाना चितलवाना जिला जालोर एवं गणपत विश्नोई (19) निवासी थाना गुडामालानी जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया है।
उन्होंने बताया कि सरदारशहर उपचुनाव के चलते जारी आचार संहिता के दौरान अवैध मादक पदार्थों एवं वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए विशेष अभियान चलाया गया है। इस अभियान के तहत मेगा हाईवे सुजानगढ़ रोड पर संगम चौराहे से करीब 3 किलोमीटर आगे एक ट्रक को रुकवा कर चेक किया तो उसमें मेक डॉल नंबर वन व्हिस्की के 480 कार्टून एवं रॉयल चौलेंज व्हिस्की के 40 कार्टन कुल 520 कार्टून मिले। जब्त की गई अवैध शराब की कीमत करीब 40 लाख रुपए आंकी गई है। पूछताछ में तस्करों ने पंजाब से शराब लोड कर जोधपुर ले जाना बताया है।
40 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद
