गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

70 लाख की अवैध अंग्रेजी शराब बरामद

पुलिस और क्राइम ब्रांच टीम ने पकड़ा ट्रक, 900 पेटी शराब मिली
सोनभद्र :
राबर्ट्सगंज पुलिस और क्राइम ब्रांच को बड़ी सफलता मिली है। अर्न्तप्रान्तीय शराब तस्कर गिरोह के दो तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से ट्रक से 900 पेटी शराब बरामद की गई है। इसकी बाजार में कीमत 70 लाख के करीब बताई जा रही है। शराब हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही थी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने मामले का खुलासा किया। बिहार में शराब बंदी है इस वजह से वहां ज्यादा कीमत पर पर शराब बिक जाती है। पुलिस अधीक्षक डॉ. यशवीर सिंह ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए बताया कि पिछले कई दिनों से सूचना प्राप्त हो रही थी कि सीमावर्ती प्रान्त बिहार में शराबबंदी के कारण अवैध रूप से भारी मात्रा में शराब तस्करी बिहार प्रान्त में की जा रही है।
गिरफ्तारी के लिए गठित की थी टीम
इस सूचना पर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए टीमों का गठन किया गया था। इस टीम में पुलिस अधीक्षक मुख्यालय और क्षेत्राधिकारी नगर ने संयुक्त रूप से स्वाट, एसओजी, सर्विलांस टीम और थाना रॉबर्ट्सगंज पुलिस की संयुक्त टीम गठित की गई थी। इस टीम को मुखबिर की सूचना प्राप्त हुई कि तस्करों द्वारा एक ट्रक जो कि फर्जी नम्बर है।
ड्राइवर-कंडक्टर को किया गिरफ्तार
उससे भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप बिहार के लिए ले जाई जा रही है। इस सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए उरमौरा गोरारी रोड़ पर एक 12 चक्का ट्रक को पूछताछ करते हुए चेकिंग की गई तो उसमे 900 पेटी अंग्रेजी की अवैध शराब बरामद हुआ। वहीं, ड्राइवर और खलासी को गिरफ्तार कर लिया गया।
पहले भी कई खेप पहुंचाईं बिहार
दोनों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम का अभियोग पंजीकृत कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। दोनों ने पूछताछ में बताया कि अवैध अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को हरियाणा से बिहार में बेचने के लिए लाये थे। बिहार में शराब बंदी के कारण अच्छी कीमत पर इसे बेचते हैं। इससे पूर्व भी कई खेप अवैध अंग्रेजी शराब हरियाणा/ पंजाब से बिहार ले जाना स्वीकार किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *