अजमेर : राजस्थान में अजमेर जिले की नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक मिनी ट्रक में परिवहन कर ले जाई जा रही अवैध शराब की 400 पेटियों को जब्त करने में सफलता प्राप्त की है । नसीराबाद सदर थानाधिकारी प्रशिक्षु आईपीएस आयुष वशिष्ठ के नेतृत्व में पुलिस ने शनिवार देर रात भीलवाड़ा की ओर से आ रहे मिनी ट्रक को नसीराबाद झड़वासा पुलिस चौकी के सामने रुकवाया और तलाशी ली तो उसमें से 400 पेटी अवैध शराब बरामद की गई । जब्त की गई शराब की कीमत 8 लाख रूपये से ज्यादा है। पुलिस ने आरोपी देवीसिंह निवासी दातामंगरी,गंगापुर, भीलवाड़ा को गिरफ्तार कर आबकारी अधिनियम में प्रकरण दर्ज किया हैै।
