गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप से अवैध शराब बरामद, एक गिरफ्तार

भीलवाड़ा : राजस्थान में शाहपुरा जिले की जहाजपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पिकअप से तस्करी के लिये ले जायी जा रही 10 लाख रुपये से अधिक की 182 कार्टन शराब जब्त कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि जहाजपुर थाना क्षेत्र में की रात बिंध्याभाटा के पास मुखबिर से मिली सूचना के बाद नाकाबंदी के दौरान देवली की ओर से आयी एक पिकअप को रोकना चाहा तो चालक नाकाबंदी तोड़कर भागने की कोशिश करने लगा। इस पर पुलिस टीम ने पीछा कर पिकअप को रुकवाया।
पुलिस ने पिकअप की जांच की तो उसमें 88 कार्टन बीयर केन सहित 182 कार्टन अंग्रेजी शराब मिली। शराब को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जब्त अवैध शराब की बाजार कीमत 10 लाख 60 हजार 200 रुपये बतायी गयी है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान दोहरिया हाल नाहर सागर, भीमपुरा निवासी मुकेश गाडरी 23 के रूप में हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *