गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

पिकअप वाहन से अवैध शराब बरामद

भिंड : मध्यप्रदेश के भिंड जिले की असवार थाना पुलिस ने देशी शराब से भरी एक पिकअप वाहन साढ़े पांच लाख रुपए की 103 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस सूत्रों ने आज यहां बताया कि कल रात्रि भिंड जिले के लहार से दबोह की ओर जा रही एक पिकअप वाहन में शराब होने की सूचना पुलिस को मुखबिर ने दी। इस सूचना पर पुलिस ने पीछा कर कंडही की पुलिया के पास रोका।

वाहन रोके जाने के बाद पुलिस पिकअप लोडिंग वाहन के पीछे कबर हटाकर शराब की पेटी देखने लगी, तभी चालक खेतोें के रास्ते भाग खड़ा हुआ। अंधेरे का फायदा उठाकर वाहन चालक भागने में सफल रहा। असवार थाना पुलिस के अनुसार जब्त शराब की 103 पेटी की कीमत साढ़े पांच लाख रुपए की है। ये तस्कर आसपास के एरिया में शराब खफाने के लिए आए थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *