गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गोदाम से अवैध शराब बरामद

गांधीनगर : गुजरात में गांधीनगर जिले के दहेगाम क्षेत्र में एक गोदाम से चार लाख रुपये से अधिक की अवैध शराब बरामद की गयी। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि सूचना के आधार पर दहेगाम जीआईडीसी के एक प्लॉट के गोदाम पर देर रात छापा मारा गया। इस दौरान मौके से शराब की 4656 बोतलें जब्त कर ली गयीं। जब्त शराब की कीमत 4,65,600 रुपये आंकी गयी है। पुलिस ने मामला दर्ज करके आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *