गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार में अवैध शराब परिवहन, दो गिरफ्तार

इंदौर : मध्यप्रदेश की इंदौर जिला पुलिस ने अवैध शराब परिवहन के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार करते हुए उनसे करीब दो लाख रुपए की शराब जब्त की है। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार शहर में अपराधियों पर नियंत्रण हेतु पुलिस आयुक्त हरिनारायणचारी मिश्र ने शहर में अवैध मादक पदार्थ एवं अवैध शराब के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई पर जोर दिया है। इसी क्रम में जूनी पुलिस ने कल भारी मात्रा में अवैध शराब का अवैध रूप से परिवहन करने वाले दो आरोपियों को पकड़ा है।
मुखबिर की सूचना के आधार पर जूनी पुलिस ने गुजरात के नंबर वाली एक कार को वाहन चेकिंग के दौरान रोका। वाहन में एक चालक तथा एक अन्य व्यक्ति बैठा था जिनसे नाम पता पूछने पर वाहन चालक द्वारा अपना नाम इन्दरसिंह मण्डलोई निवासी बलकवाडा जिला खरगोन व उसके साथी द्वारा अपना नाम प्रमोद शर्मा निवासी महेश्वर जिला खरगोन का होना बताया। पुलिस द्वारा तलाशी ली गई तो वाहन में कुल 26 पेटी अवैध शराब मिली। पुलिस ने वाहन को भी जब्त कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *