गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

11 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद

बस्ती : उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले मे रूधौली थाना पुलिस ने शनिवार को विशुनपुरवा चौराहा के समीप से एक अन्तर्राज्यीय अवैध शराब तस्कर को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वह अवैध शराब बिहार मे तस्करी करने के लिए ले जा रहा था। पकडी गयी शराब की बाजार कीमत 11 लाख रूपये है।
अपर पुलिस अधीक्षक दीपेन्द्रनाथ चौधरी ने यहां यह जानकारी देते हुए बताया है कि जिले के रूधौली थाने की पुलिस द्वारा मनोज शर्मा निवासी “ आरजेड 17/18 जेन बस्ती उत्तम नगर पश्चिम दिल्ली ” को विशुनपुरवा चौराहे के समीप से गिरफ्तार करके उसके कब्जे से एक चार पहिला गाड़ी में अवैध 66 पेटी अग्रेंजी शराब बरामद किया गया है जिसमें 802 बोतल शराब थी इनकी कीमत 11 लाख रूपये है। जिस गाड़ी मे शराब बरामद की गयी है उसका ड्राइवर गाड़ी छोड़ कर फरार हो गया है। जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गयी है।
उन्होंने बताया कि पूछताछ मे गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया है कि अवैध शराब की तस्करी के लिए एक गैंग चलता है जिसमे वे लोग शामिल है। बिहार मे शराब प्रतिबंधित होने के कारण वहां पर ये लोग उत्तर प्रदेश से शराब की तस्करी अधिक मूल्य पर करते हैं। गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्व आबकारी अधिनियम सहित अन्य धाराओं मे मुकदमा पंजीकृत करके जेल भेज दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *