राजकोट : गुजरात में राजकोट जिले के शापर वेरावल क्षेत्र में मंगलवार को 18 लाख रुपये से अधिक की अवैघ शराब बरामद की गयी। पुलिस ने बताया कि सूचना के आधार पर राजकोट-गोंडल राजमार्ग पर पारडी से पडवला गांव की ओर जा रहे एक ट्रक को मंगलवार तड़के रोका गया। ट्रक की तलाशी के दौरान उसमें से 4668 और 1272 अलग-अलग ब्रांड की शराब की बोतलें जब्त कर ली गयीं, जिनकी कुल कीमत 18,77,400 रुपये आंकी गयी है। ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामला दर्ज करके ट्रक चालक को पकड़ने के प्रयास शुरू कर दिए हैं।
18 लाख रुपये की अवैध शराब बरामद
