उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के खेरवाड़ा थाना क्षेत्र में पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक कंटेनर से 30 लाख रूपए कीमत की अवैध शराब बरामद कर दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक विकास शर्मा ने बताया कि अवैध शराब के विरुद्ध थाना खेरवाड़ा की यह इस साल की चौथी बड़ी कार्रवाई है इससे पहले तीन कार्रवाइयों में लाखों रुपए की शराब जप्त की जा चुकी है। पुलिस ने सुपरविजन में मंगलवार रात को थानाधिकारी तेजकरण मय टीम द्वारा नाकाबंदी के दौरान एक ट्रक कन्टेनर को रुकवाया गया।
कंटेनर को रुकवा कर चालक खलासी से पूछताछ की गई तो वे हड़बड़ा गए और संतोषप्रद जवाब नहीं दे पाए। संदिग्ध लगने पर कंटेनर की तलाशी ली गई तो उसमें विभिन्न ब्रांडों की अवैध शराब पाई गई। इस पर आबकारी एक्ट के तहत शराब से भरा कंटेनर को जब्त कर दोनों तस्करों को गिरफ्तार किया गया।
गिरफ्तार अभियुक्तों से गहनता से अनुसंधान कर रही है।
30 लाख रूपये की अवैध शराब बरामद, दो गिरफ्तार
