चित्तौड़गढ़ : राजस्थान में चित्तौडगढ जिले के बिजयपुर थाना पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान एक क्रेटा कार से 283 किलोग्राम अवैध अफीम डोडाचूरा जब्त किया है, आरोपी अंधेरे का फायदा उठाकर जंगल मे फरार हो गया। पुलिस के अनुसार थानाधिकारी हमेरलाल ने कल रात्रि मय जाप्ता के माणकपुरा तिराहे पर नाकाबन्दी के दौरान माणकपुरा की तरफ से एक सफेद कलर की क्रेटा कार आती हुई नजर आई, जिसे चेक करने हेतु रोकने का ईशारा किया तो चालक द्वारा क्रेटा कार को घुमा कर वापिस माणकपुरा गाँव की तरफ भगा कर ले गया।
पुलिस टीम ने इसका पिछा किया तो माणकपुरा गाँव से केसरपुरा की तरफ जाने वाले रास्ते पर क्रेटा कार को रास्ते से निचे साईड मे उतार कर क्रेटा कार को खड़ी कर फाटक खोल कर जंगल की तरफ भाग गया। जिसकी जंगल में चारों तरफ सघन तलाशी ली गई, लेकिन केटा कार के चालक का कोई पता नही चला। कार में मिली 15 प्लास्टिक के कट्टे से 283 किलो 10 ग्राम अफीम डोडा चुरा जब्त किया गया। थाना बिजयपुर पर प्रकरण दर्ज किया जाकर अग्रीम अनुसंधान जारी है।
कार से अवैध अफीम डोडाचुरा जब्त
