गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस एवं कार जब्त, दो गिरफ्तार

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौडगढ में डीएसटी एवं थाना निकुंभ पुलिस ने अवैध हथियारों के खिलाफ संयुक्त कार्यवाही करते हुए एक अवैध पिस्टल, 6 जिंदा कारतूस व क्रेटा कार को जब्त कर दो आरोपी को गिरफ्तार किया है। जिला पुलिस अधीक्षक राजन दुष्यंत ने बताया कि मुखबीर की सूचना एसएचओ यशवंत सोलंकी देकर दोनों टीमों द्वारा स्टेट हाईवे पर मालखेड़ी गांव के पास नाकाबंदी की।
सूचना के अनुसार निम्बाहेड़ा की तरफ से आ रही सफेद क्रेटा कार को रुकवाने का इशारा करने पर चालक तेज गति से कार भगाने लगा। पुलिस टीम ने बैरिकेड लगाकर गाड़ी रोका। कार चालक चुनाखेड़ा थाना निकुम्भ निवासी तिलक राज कीर की तलाशी में एक पिस्टल एवं दो जिंदा कारतूस तथा पास बैठे उसके गांव के ही साथी विष्णु कीर पुत्र भैरू लाल की तलाशी में चार जिंदा कारतूस मिले। अवैध हथियार व कार जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। थाना निकुंभ पर आरोपीयों के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्रकरण दर्ज कर अग्रीम अनुसंधान किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *