भिण्ड : मध्यप्रदेश के भिण्ड जिले की गोरमी थाना पुलिस ने कचनाव के बीहड में अवैध हथियारों को बनाने वाली फैक्ट्री के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह चौहान ने बताया कि मुखबिर के जरिए सूचना मिली थी कि भिण्ड जिले के गोरमी थाना क्षेत्र में स्थित कचनाव गांव के बीहड में अबैध हथियार बनाने का कारोबार किया जा रहा है। यहां बनाए गए अवैध हथियार आसपास के जिलों में सप्लाई किए जा रहे है। पुलिस ने छापामार कार्यवाही की तो राजबीर यादव के पास बीहड़ में अवैध हथियार बनते पाए गए। पुलिस को देख दो बदमाश भाग गए जबकि एक को पकड़ लिया गया। पकड़े गए बदमाश राजवीर यादव कचानव को पकड़ लिया।
