दो तस्कर गिरफ्तार
मुरैना : मध्यप्रदेश की मुरैना जिला पुलिस ने आज अवैध हथियार बनाने की एक फैक्ट्री पर छापा मारकर बड़ी संख्या में अवैध हथियारों का जखीरा बरामद कर दो अवैध हथियार तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। नगर पुलिस अधीक्षक राकेश गुप्ता ने यहां बताया कि सरायछोला थाना क्षेत्र के गोपियां पूरा गांव में एक अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री के संचालित होने की सूचना पुलिस को मिली थी। आज पुलिस ने एक योजनाबद्ध तरीके से उक्त फैक्ट्री पर छापा मारकर करीब एक दर्जन बने हुए हथियार और उन्हें बनाने के कलपुर्जे मिले हैं। पुलिस ने मौके से अवैध हथियारों की सप्लाई करने वाले दो हथियार तस्करों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है।
