गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कंटेनर में 45 लाख की अवैध शराब बरामद

उदयपुर : राजस्थान में उदयपुर जिले के मावली थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक कंटेनर से करीब 45 लाख की अवैध शराब बरामद कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया हैं। सहायक आबकारी अधिकारी अजय जैन ने बताया कि मुखबिर से मिली गुप्त सूचना के आधार पर डबोक के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर आठ पर एक कंटेनर की तलाशी ली गई। उसकी बॉडी के आगे के हिस्से के भीतर रखें विभिन्न ब्रांड के अवैध अंग्रेजी शराब के 625 कार्टन बरामद हुए। सिर्फ पंजाब में बिक्री के लिए जारी यह शराह तस्करी कर पंजाब के मोगा से गुजरात के सूरत ले जाई जा रही थी।
जैन ने बताया कि बरामदशुदा शराब में मैकडॉवेल डबल नंबर वन व्हिस्की पव्वों के 200 कार्टन, मकडोवेल नंबर वन व्हिस्की बोतल 25 कार्टन, रॉयल स्टेग व्हिस्की बोतल के 200 कार्टन, ऑल सीजन व्हिस्की बोतल के 200 कार्टून बरामद किये गए जिसे नियमानुसार कब्जे राज लिया गया। कंटेनर के पीछे के हिस्से में क्रोकरी के साथ अन्य परचून का सामान बरामद हुआ।
पुलिस ने कंटेनर ड्राइवर नाथा राम जाट निवासी बेरारी पुलिस थाना बाखासर जिला बाड़मेर को गिरफ्तार किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *