1679- जर्मन शासक लियोपोल्ड प्रथम ने फ्रांस के साथ शांति समझौते पर हस्ताक्षर किये
1783- इटली के कालाब्रिया में भीषण भूकंप में 30000 लोग मारे गये
1870- फिलाडेल्फिया के थियेटर में पहली बार चलचित्र दिखाया गया
1900- अमेरिका और ब्रिटेन के मध्य पनामा नहर समझौते पर हस्ताक्षर
1904- क्यूबा अमेरिका के कब्जे से मुक्त हुआ
1917- मैक्सिको ने नया संविधान अंगीकृत किया
1922- उत्तर प्रदेश के गोरखपुर के पास चौरी चौरा कस्बे में उग्र भीड़ ने थाने में आग लगा दी जिसमें 22 पुलिसकर्मियों की मौत हो गयी
1924- रेडियो समय संकेतक जीएमटी का पहली बार प्रसारण रायल ग्रीनविच से हुआ
1931- मैक्सिने डनलप पहली ग्लाइडर पायलट बनी
1961- ब्रिटिश समाचार पत्र संडे टेलीग्राफ के पहले संस्करण का प्रकाशन हुआ
1970- अमेरिका ने नेवादा में परमाणु परीक्षण किया
1976- भारतीय फ़िल्म अभिनेता अभिषेक बच्चन का जन्म
1990- भारतीय तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार का जन्म
1994- सरायेवो के बाजार में नरसंहार हुआ। सरायेवो के मुख्य बाजार में एक मोर्टार बम के फटने से 68 लोगों की मौत हो गई थी और 200 लोग घायल हुए थे
2004- पाकिस्तान के राष्ट्रपति परवेज मुशर्रफ़ ने परमाणु प्रौद्योगिकी के ग़लत इस्तेमाल के मामले में परमाणु वैज्ञानिक अब्दुल कादिर ख़ान को माफी दी
2006- ईरान ने यूरेनियम संवर्धन शुरू किया
2007- भारतीय मूल की सुनीता अंतरिक्ष में सबसे अधिक समय बिताने वाली महिला बनीं
2008- पंजाब में पटियाला की विशेष अदालत ने कंधार विमान अपहरण मामले में तीन आरोपियों को आजीवन कारावास की सज़ा सुनाई
2009- मायावती ने प्रदेश के पांच महानगरों लखनऊ, फ़ैज़ाबाद, अयोध्या, कानपुर, बिठूर, इलाहाबाद और मेरठ के विकास के लिए 5056 करोड़ रुपये की परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया
2010- भारतीय निशानेबाज अभिनव बिंद्रा ने नीदरलैंड इंटरनेशनल शूटिंग चैंपियनशिप में 600 में से 596 अंक हासिल कर स्वर्ण पदक जीत लिया
2014- प्रसिद्ध भजन गायिका जुथिका रॉय का निधन
2020- यूक्रेन स्कैंडल मामले में अमेरिकी सीनेट ने डोनाल्ड ट्रम्प पर चल रही महाभियोग की कार्रवाई को निरस्त किया। ट्रम्प पर अमेरिका के निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव ने महाभियोग पास किया था
इतिहास में 05 फरवरी की महत्वपूर्ण घटनाएं
