गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

लोकसभा चुनाव के पहले आज भाजपा की अहम बैठक

भोपाल : मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक बहुमत के बाद आज भारतीय जनता पार्टी की मध्यप्रदेश इकाई की राजधानी भोपाल में अहम बैठक होने जा रही है। आगामी लोकसभा चुनाव के पहले आज आयोजित हो रही इस बैठक में पार्टी महासचिव सुनील बंसल, प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद विष्णुदत्त शर्मा, प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा पदाधिकारियों को मार्गदर्शन देंगे।

पार्टी सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार बैठक में पार्टी के प्रदेश पदाधिकारियों के साथ जिला प्रभारी और अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। समझा जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में अभूतपूर्व बहुमत के बाद पार्टी लोकसभा चुनाव में भी ऐसे ही परिणाम दोहराने की रणनीति के तहत अहम बैठक कर रही है। बैठक में लोकसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी मार्गदर्शन देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *