गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इटावा में मुंहबोले चाचा ने किया मासूम के साथ दुष्कर्म

इटावा : उत्तर प्रदेश में इटावा जिले के इकदिल इलाके में एक मासूम के साथ मुंह बोले चाचा ने दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार ने शुक्रवार को बताया कि सात वर्षीय बालिका के साथ दुष्कर्म की यह घटना गुरुवार को शाम सात और आठ बजे के बीच हुयी। आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। पीड़िता दुष्कर्म के आरोपी को चाचा बुलाकर के पुकारा करती थी और इसीलिए वह उसके साथ चली गई।
पीड़ित परिवार के सदस्यों का कहना है कि उनकी मासूम बेटी पड़ोस में ही खेल रही थी, इस बीच अंकित राठौर नामक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म की यह घिनौनी वारदात अंजाम दी है। दुष्कर्म के आरोपी अंकित राठौर को गिरफ्तार कर लिया है उससे गहन पूछताछ की जा रही है।
मासूम पीड़िता को मुख्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर राजकीय संयुक्त चिकित्सालय में मेडिकल के लिए भर्ती कर दिया गया है जहां डॉक्टरों की टीम उसका उपचार करने में जुटी हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *