गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मेरठ में 11 साल की बेटी को गुमशुदा बता गंगनहर में फेंका

मेरठ। मेरठ के गंगानगर थाना क्षेत्र से तीन दिन पूर्व लापता हुई 11 साल की बच्ची की गुमशुदगी का राज पुलिस खोलने का दावा कर रही है। पुलिस के अनुसार, बच्ची की हत्या कर दी गई है। हत्यारोपी बच्ची के माता-पिता हैं, इन्होंने बेटी को भोला की झाल ले जाकर धक्का दे दिया। हत्या की वजह का पुलिस पता लगाने का प्रयास कर रही है।
पुलिस के अनुसार, मूलरूप से बागपत के सिंघावली निवासी बबलू गंगानगर में परिवार के साथ किराए के मकान में रहता है। परिवार में पत्नी रूबी के अलावा तीन बच्चे वंश (13), चंचल (11) और आरव (9) हैं। एक सितंबर की रात बबलू ने गंगानगर थाने बताया कि उसकी बेटी चंचल लापता है। पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज करते हुए बच्ची की तलाश शुरू कर दी। पहले ही दिन से पुलिस मामले को शक की निगाह से देख रही थी। एसएसपी ने सर्विलांस टीम को भी मामले में लगा दिया। शनिवार रात गंगानगर पुलिस को लेकर सर्विलांस टीम बबलू के घर पहुंची और उसे पत्नी रूबी सहित थाने ले आई। यहां दोनों से अलग अलग पूछताछ की गई। सख्ती से पूछताछ में बबलू और रूबी ने चंचल की गुमशुदगी का राज खोल दिया।
उन्होंने बताया कि चंचल को वह उसे धोखे से जानी स्थित भोला की झाल ले गए और वहां धक्का दे दिया। एसपी देहात केशव कुमार ने बताया कि पुलिस दंपति को उस जगह ले गई थी, जहां से उन्होंने अपनी बेटी को धक्का देने की बात स्वीकार की है। अंधेरा अधिक होने के कारण रविवार सुबह से बच्ची की तलाश की जाएगी। हत्या के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *