गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रायगढ़ में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक सवार मां बेटे को रौंदा, दोनो की मौत

रायगढ़ : छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में आज एक तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से मोटरसाइकिल सवार माँ और बेटे की मौके पर मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि छाल थाना क्षेत्र के कूड़ेकेला में एक तेज रफ्तार ट्रेलर वाहन की चपेट में आने से दिलेश्वर और उसकी मां प्लेटिना की घटना स्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना को अंजाम देने के बाद ट्रेलर वाहन पेड़ से जा टकराई जिसके बाद वहां भीड़ जमा हो गई और नाराज भीड़ ने चक्काजाम कर दिया।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर छाल थाना प्रभारी जितेंद्र एसैया और क्षेत्रीय विधायक लालजीत सिंह राठिया पहुंच गये। पीड़ित परिवार को तत्कालिक सहायता राशि 50 हजार मृतक के पिता को दिया गया और आंदोलनकारियों को समझा बुझा कर आवागमन चालू कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *