गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इनामी नक्सली ने किया आत्मसमर्पण

कांकेर : छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत प्रतिबंधित नक्सली संगठन बरगढ़, बलांगीर, महासमुन्द डिवीजन के तहत महासमुन्द पीपीसीएम पांच लाख का इनामी नक्सली कमांडर चंदन दर्रो ने पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार पुर्नवास नीति से प्रभावित होकर नक्सली कमांडर चंदन दर्रो उर्फ जीवन उर्फ सागर ने आत्मसमर्पण कर दिया है, नक्सली संगठन में वर्ष 2008 से सक्रिय था। कमांडर रैंक का होने के कारण इस पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *