गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

देवरिया में अभाविप गोरक्ष प्रांत का अधिवेशन का शुभारंभ

देवरिया : उत्तर प्रदेश के अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत का 62 वां प्रांत अधिवेशन का शुभारंभ रविवार को यहां सोन्दा में हुआ। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इसका उद्घाटन किया। इस अवसर पर श्री पाठक ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के प्रांत अधिवेशन में आकर मुझे गौरव की अनुभूति हो रही है।विद्यार्थी परिषद के पास आज इतनी बडी युवाओं की फौज है जो देश के विरुद्ध उठने वाली सभी ताकतों की फन कुचल सकती है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद अपनी स्थापना काल से ही छात्र हित व समाज हित में निरंतर कार्य करती है। आज भारत के प्रति सम्पूर्ण विश्व का नजरिया बदल चुका हैं। सम्पूर्ण विश्व आशा भरी निगाहों से भारत की तरफ देख रहा हैं। जिस मुद्दों को लेकर विद्यार्थी परिषद की स्थापना हुयी,वह सपना आज साकार हो रहा हैं।
उन्होंने कहा कि विद्यार्थी परिषद ने तमाम चुनौतियों का सामना करते हुए समाज में कार्य किया हैं। आज संघर्ष का नहींं बल्कि सुशासन के लिये युवाओं की क्या भूमिका हो सकती है हमें यह सुनिश्चित करना होगा। उन्होंने कहा की आज विद्यार्थी परिषद का अधिवेशन देखकर मुझे अपने छात्र राजनीति और छात्र जीवन की बाते याद आ रही हैं। विद्यार्थी परिषद के राष्ट्रीय संगठन मंत्री अशीष चौहान ने कहा कि महर्षि देवरहा बाबा की पुण्य धरा पर आयोजित अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रान्त के 62 वेंं प्रान्त अधिवेशन के स्थान और समय दोनों रूप में अत्यंत महत्वपूर्ण है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की स्थापना राष्ट्र पुनः निर्माण के सपने को साकार करने के उद्देश्य से हुआ। राष्ट्र पुनः निर्माण में युवाओं की प्रत्यक्ष भूमिका हैं।अपने स्थापना काल से ही विद्यार्थी परिषद ने छात्र हित और राष्ट्र हित से जुडे प्रश्नों को प्रमुखता से उठाया है और देशव्यापी अंदोलनों का नेतृत्व किया है।
उन्होंने कहा कि दलगत राजनीति से परे समस्याओं के अपेक्षित समाधान हेतु परिषद द्वारा व्यापक पहल भी किया गया है। इसी के फलस्वरूप परिषद की गतिविधियां की निरंतर, क्रमबद्ध सार्थक सिद्ध हुयी हैं। भारत को आजादी दिलाने में देश के नौजवानों की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।भारत के भविष्य का निर्धारण युवाओं पर निर्भर करता हैं। विद्यार्थी परिषद गोरक्ष प्रांत अध्यक्ष प्रो. सुषमा पांडेय ने कहा की आज बडे ही सौभाग्य का दिन है क्योंकि ज्ञान, अध्यात्म, तप त्याग और तपस्या की पावन भूमि देवरिया में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 62 वां प्रान्त अधिवेशन का अयोजन किया गया है।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद व्यक्ति निर्माण की कार्यशाला हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *