गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के नवनिर्मित काम्पलेक्स का लोकार्पण

गोरखपुर : योगी आदित्यनाथ गोरखनाथ मन्दिर के पास गोरखपुर जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के नवनिर्मित काम्पलेक्स का लोकार्पण किया और काम्पलेक्स के निरीक्षण के उपरान्त वृक्षारोपण किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि आज से 6 वर्षों पहले इस परिसर मे अतिक्रमण, अव्यवस्था व गंदगी थी आज उसको एक बेहतरीन व्यवस्था देकर 20 दुकानो का निर्माण कर 20 नये परिवारो को आजीविका का माध्यम दिया है। यह सहकारिता सबका सहयोग लेकर और फिर लाभों मे भी सबको सहभागी बना देता है।

जिला सहकारी फेडरेशन को अपनी आय बढाने का अवसर प्राप्त हुआ है आय बढ़ाने के बाद उन्होंने कम पंुजी को थोड़ा थोड़ा इकट्ठा करते हुए जमा कर पिछली देनदारी से मुक्त होने के साथ-2 इस व्यवसयिक काम्पलेक्स का निर्माण करा दिया। अब इस संस्था के पास स्थायी आय के स्रोत हो गये है, यह जो 20 दुकाने बनी है जब तक यह कार्य करेगी। हर तीन या पांच वर्षों में इनका रिनुअल होता रहेगा और जिला सहकारी फेडरेशन को उसकी आय का पैसा मिलता रहेगा और उस पैसे का उपयोग यहां पर जुड़े हुए जो डेलीगेट्स एवं किसान होगे उनके सुविधा/विकास के लिये यह फेडरेशन इसका उपयोग कर पायेगा। सहकारिता आन्दोलन वास्तव में भारत की मूल निर्माण की आत्मा रही है जिन राज्यों ने सहकारिता वास्तविक महत्वों को समझा वे आज विकास के दौर में काफी आगे निकल चुके है जिन राज्यों ने इसकी उपेक्षा की है वह आज विकास में पिछड़ गये है। राज्य पिछड़ने का मतलब हर व्यक्ति के प्रति आय मे कमी लाना ।

जिन राज्यों ने सहकारिता अन्दोलन को मजबूत किया वह आज विकास में काफी आगे निकल चुके है लेकिन हम सब मा0 प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जिन्होनंे सहकारिता पर ध्यान केन्द्रित करते हुए पूरे देश के अन्दर रखने का प्रयास किया। और भारत सरकार ने सहकारिता मंत्रालय के साथ गठन करते हुए देश के गृहमंत्री श्री अमित शाह इस मंत्रालय का दायित्व दिया है। सहकारिता आन्दोलन आज तेजी के साथ देश के अन्दर बढ़ते हुए दिखाई दे रहा है इस सहकारिता के साथ सबकी सहभागिकता में विकास का नया आयाम स्थापित कर रहा है और इस कार्यक्रम को और बेहतरीन ढंग से आगे बढ़ाया जा सकता है।

आम जन की सहकारिता में उनके द्वारा चुने हुए डायरेक्टर, सभापति होगे उनका एक निश्चित कार्यकाल होगा उनकी बाईलाज के अनुसार कार्य पद्धति होगी और प्रत्येक किसानों को बीज से लेकर बाजार तक पहुचाने की सुविधा उस लाभ में मिलने उस लाभांस में सहभागी बनने की व्यवस्था, इन सभी के साथ जोड़ने की एक बेहतरीन व्यवस्था हो। उन्होने कहा कि वर्ष 2017 के पहले उ0प्र0 के अन्दर 16 सहकारी बैकं ऐसे थे जिनके लाइसेंस आरबीआई ने निरस्त कर दिया थे , पूंजी ब्लाक हो गयी थी इन सहकारी बैकंों में छोटे-2 किसानो का पैसे था।

उनका पैसा नही मिलता था वह भटकते रहता था। परन्तु 2017 के बाद भारत सरकार एवं राज्य सरकार के सहयोग से ज्यादतर बैंक अपने पैरो पर खडे हो सके। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि पहले गोरखपुर वासियों के सामने अपनी पहचान का संकट था बाहर उन्हें संदिग्ध दृष्टि से देखा जाता था कोई भी नौजावनो को लोन नही देता था गोरखपुर के अन्दर कोई भी निवेशक निवेश से डरता था गोरखपुर के अन्दर बड़े बड़े कार्य शुरू होने से पहले ही भू माफिया आराजक तत्व उसमें हावी होने का प्रयास करते थे।

उन्होने कहा कि आज गोरखपुर के अन्दर देश व दुनिया के बड़े-2 उद्योगपति अपना उद्यम लगाने के लिए निरन्तर प्रयास कर रहे है यह उ0प्र0 सरकार की सकारात्मक सोच का ही परिणाम है कि उ0प्र0 की छवि पूरे देश में एक नजीर पेश कर रही है। आज प्रदेश के अन्दर विकास अनेको कार्य हो रहे है और हर वर्ग की आय बढ़ रही है विकास की प्रक्रिया से हर व्यक्ति जुड़ रहा है। मुख्यमंत्री जी ने कहा कि जो लाइसेंस पहले ऐसे ही निरस्त हो गये थे वे फिर से अपनी पूरी क्षमता के साथ किसानों की समद्धि में सहायक बन रहे।

और इस अभियान के लिए हर जगह राज्य व केन्द्र सरकार ने अनेको उपाय किये है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार 10 लाख रूपये तक एक व्यवस्था देगी ताकि व्यक्ति बहुत आसानी के साथ अपनी कार्य को आगे बढ़ा सके। यह चीजे दिखाती है कि किसान को समय पर बीज, खाद, शासन की सुविधाओ का लाभ प्राप्त हो तो किसान खुशहाल होगा। इसका प्रभाव प्रदेश व देश की अर्थव्यवस्था पर पड़ेगा। उन्होंने कहा कि सहकारिता के माहौल के साथ एफपीओ के कार्यक्रम को लागू करे और बैंक व एफपीओ मिल जायेगे तो अलग अलग जिसकी जितनी खेती होगी उसे अलग अलग लाभ मिलेेगा, व्यक्ति अलग-2 कार्यों से जुड़ सकता है जैसे कुछ लोग खेती के कार्यों के साथ फूड प्रोसेसिंग, पैकेजिंग के साथ जुड़ रहे है तो इसमें रोजगार के अनेक अवसर सृजन होगे।

उन्होने कहा कि गांव में ही एफपीओ का गठन करके गोदाम हाउस या वेयर हाउस बना सकते है। वेयर हाउस आय का स्रोत बनेगे और बेहतरीन लाभ इसके माध्यम से प्राप्त हो सकेगा। उन्होंने कहा कि वेयर हाउस स्थापित करने के लिए सरकार इसमें सब्सिडी दे रही है और इस सुविधा का लाभ सभी को लेना चाहिए और लोग इसमें प्रेरित होकर इस कार्य को बड़े पैमाने पर आगे बढ़ाकर लाभ प्राप्त कर सकते है।

इस अवसर पर नि0 सभापति गुलाबरध्व्ज सिंह ने मुख्यमंत्री जी का स्वागत करते हुये गोरखपुर जिला सहकारी फेडरेशन लिमिटेड के कार्यो के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर विधायक महेन्द्र पाल सिंह, श्रीराम चौहान, राजेश त्रिपाठी, डा0 विमलेश पासवान, क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानन्द राय जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, सहित जनप्रतिनिधि गण व उच्च अधिकारी गण उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *