गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आयकर अधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार

मंदसौर : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने आज मध्यप्रदेश के मंदसौर में पदस्थ आयकर अधिकारी रामगोपाल प्रजापति को पांच लाख रुपयों की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया। सीबीआई के दल ने महाराष्ट्र में इलेक्ट्रिक स्विच निर्माण से जुड़ी एक फर्म के कर्ताधर्ताओं की शिकायत के आधार पर आयकर अधिकारी को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया। आयकर अधिकारी के परिसर की तलाशी भी ली गयी और कल उसे इंदौर में विशेष अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा।
सीबीआई सूत्रों के अनुसार शिकायतकर्ता का कहना है कि उसकी फर्म का आयकर निर्धारण मंदसौर में किया जा रहा था। इसी दौरान आयकर अधिकारी मंदसौर ने उससे पांच लाख रुपयों की रिश्वत की मांग की और यह राशि नहीं देने पर छापा मारने तथा जुर्माना लगाने की बात कही। इसके बाद शिकायतकर्ता ने इसकी शिकायत सीबीआई को कर दी। सीबीआई ने प्रारंभिक औपचारिकताओं के बाद मामला दर्ज कर आयकर अधिकारी को रिश्वत मांगने और इस राशि को स्वीकारने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *