नई दिल्ली: आयकर विभाग ने गुजरात स्थित सेरेमिक टाइल्स विनिर्माता और इसका कारोबार करने वाले ग्रुप पर छापामारी कर 100 करोड़ रुपये के नकदी लोन सहित 300 करोड़ रुपये के अघोषित लेनदेन का पता लगाया है। विभाग ने आज यहां जारी बयान में कहा कि गत नौ अगस्त को की गयी इस कार्रवाई में कई साक्ष्य मिले हैं। यह छापेमारी एक साथ 36 परिसरों पर की गयी जो राजकोट, मोरबी, अहमदाबाद, रायपुर, गुवाहाटी, गुरूग्राम और काेलकाता में स्थित है। यह छापेमारी उनके यहां भी पड़ी थी जिसमें वित्त उपलब्ध कराने वाले हैं। इस दौरान कई डिजिटल और अन्य साक्ष्य भी जब्त किये गये है जिससे बड़े पैमाने पर कर चोरी का पता चला है।
