गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

रेत खनन में शासन की आय में वृद्धि

हरदा : मध्यप्रदेश के हरदा जिले में अवैध उत्खनन रोकने के लिये कार्यवाहियाँ समय की जा रही है जिससे शासन की आय में वृद्धि हुई है। अधिकारिक जानकारी के अनुसार हरदा जिले में रेत उत्खनन के लिये वर्ष 2021 में जनवरी से नवम्बर माह के बीच कुल 29517 ईटीपी परमिट 362997.22 घन मीटर रेत के खनन हेतु ऑनलाइन जारी हुए जबकि वर्ष 2022 में इसी अवधि में कुल 41611 ईटीपी परमिट 430444.41 घन मीटर रेत के खनन हेतु जारी हुए है। इससे स्पष्ट है कि जिले में रेत के वैध उत्खनन में वृद्धि हुई है और शासन की आय में भी वृद्धि हुई है।
हरदा कलेक्टर ॠषि गर्ग ने बताया कि वर्ष 2021 में जनवरी से नवम्बर के बीच रेत खनन संबंधी ईटीपी से खनिज विभाग को जो आय प्राप्त हुई थी, वह 181520389.8 रूपये थी, जोकि इसी अवधि में वर्ष 2022 में बढ़कर 219855123.1 रूपये हो गई। इस तरह हरदा जिले में खनिज के वैध खनन से शासन की आय में कुल 3.83 करोड़ रूपये की वृद्धि हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *