नयी दिल्ली : देश में पिछले 24 घंटे में 2,76,125 लोगों का कोरोना परीक्षण किए जाने के बाद, कोविड-19 संक्रमण के 1,957 नए आंकड़े प्राप्त हुए हैं, जो कि पिछले दिन की तुलना में कम हैं और कोरोना परीक्षणों की संख्या बढ़कर 89.74 करोड़ हो गयी है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने मंगलवार को बताया कि सुबह सात बजे तक 219.04 करोड़ टीके लगाए गए। देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस (कोविड-19) महामारी के 1,957 नये मामले सामने आने के साथ ही इस बीमारी से प्रभावितों की संख्या बढ़कर 4,46,16,394 हो गयी है।
पिछले 24 घंटे में कोविड-19 संक्रमण से 2,654 लोग स्वस्थ हुए हैं, जिससे अब कोरोना से निजात पाने वालों की कुल संख्या बढ़कर 4,40,60,198 हो गयी है और स्वस्थ दर 98.75 प्रतिशत है। मंत्रालय ने बताया कि पिछले 24 घंटे में कोरोना महामारी से पांच मरीजों की मौत हुई है जिसके बाद मृतकों की संख्या 528822 तक पहुंच गयी है। सक्रिय दर 0.06 प्रतिशत है और मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत है।
उन्होंने बताया कि इसी अवधि में 12 राज्यों और एक केन्द्र शासित प्रदेश में कोराना वायरस (कोविड-19) महामारी के मामलों में वृद्धि हुई है और इसी अवधि में अन्य राज्यों तथा प्रदेशों में कोरोना के मामले में गिरावट आई है।
पिछले 24 घंटे में केरल में कोरोना के 359 संक्रमित मामले घटने के बाद सक्रिय मामले घटकर 5200 रह गए हैं और इस बीमारी से निजात पाने वालों की संख्या 6737381 हो गयी है और इस दौरान किसी मरीज की मौत नहीं होने से मृतकों का आंकड़ा 71267 पर बरकरार है जबकि महाराष्ट्र में कोविड-19 संक्रमण के 66 मामले बढ़कर 2432 हो गए हैं। इस महामारी से ठीक होने वालों की कुल संख्या 7974195 हो गयी और इसी अवधि में महामारी से एक मरीज की मृत्यु होने से, मृतकों की संख्या 148358 हो गयी है।
कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 संक्रमण के 29 मामलों में वृद्धि होने से, इनके मामलों की संख्या की कुल संख्या बढ़कर 2691 हो गयी है और अब तक 4022821 लोग इस महामारी से मुक्त हो चुके हैं और मृतकों का आंकड़ा 40288 हो गया है। इसी अवधि में पश्चिम बंगाल में 151 सक्रिय मामले घटकर 1691 रह गये हैं। इस महामारी से स्वस्थ्य होने वालों की कुल संख्या 2092752 हो गयी है और एक मरीज की मौत होने से मृतकों का आंकड़ा 21516 तक पहुंच गया है।
