गोण्डा : उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान सूबे के कई जिलों में धांधली करने के आरोपियों की हुई गिरफ्तारियों के मद्देनजर किसी प्रकार की गड़बड़ी की आशंका के दृष्टिगत गोण्डा जिले में सभी पच्चीस परीक्षा केंद्रों पर सतर्कता बढ़ा दी गयी है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने शनिवार को जानकारी देते हुए बताया कि जिले के विभिन्न इलाकों में 17-18 फरवरी की दो दिवसीय पुलिस भर्ती परीक्षा सभी स्थापित पचीस परीक्षा केंद्रों पर शुचितापूर्ण कड़े सुरक्षाव्यूह में संचालित हो रही है। एसपी ने बताया कि कई जनपदों से जिले में परीक्षा देने आये परीक्षार्थियों की सुरक्षा,यातायात व्यवस्था और परीक्षा को पारदर्शी शांतिपूर्ण निष्पक्ष विघ्नविहीन संपन्न कराने के लियॆ सभी केंद्रों पर और आसपास पुलिस और प्रशासन के राजपत्रित अधिकारी मैजिस्ट्रेट मय दलबल के कड़ी निगरानी में भ्रमणशील है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्रों के अंदर व बाहरी परिधि के आसपास संदिग्ध व्यक्तियों पर सीसीटीवी कैमरों से पैनी निगाहबानी की जा रही है। परीक्षा के सुचारू संचालन को लेकर खुफिया तंत्र भी सक्रिय है।
परीक्षा में गड़बड़ी की आशंका में बढ़ी सतर्कता
