गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडेन एलपीजी के 57 वर्ष पूरे

नई दिल्ली : देश की सबसे बड़ी तेल वितरण कंपनी इंडियन ऑयल की अनुषंगी इंडेन एलपीजी ने शनिवार को अपने संचालन के 57 वर्ष पूरे कर लिए हैं इस दिन को हर वर्ष रसोई गैस के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए इंडेन दिवस के रूप में मनाया जाता है।
इंडियन ऑयल के अध्यक्ष श्रीकांत माधव वैद्य ने कहा,“हम देश की प्रगति में एक अभिन्न भूमिका निभाते हैं। मैं एक इंडेन कंपोजिट ग्राहक हूं। दिल्ली में कई हिस्सों में पीएनजी है लेकिन पीएनजी वहां नहीं पहुंच सकता जहां इंडेन सिलेंडर पहुंच सकता है। इंडेन प्रतिदिन 27 लाख सिलेंडर की आपूर्ति करता है जो इंडियनऑयल के प्रसार और पहुंच को दर्शाता है। यही हमारी सबसे बड़ी ताकत है।”
इंडियन ऑयल के निदेशक (विपणन) वी सतीशकुमार ने कहा,“हर दिन 27 लाख से अधिक सिलेंडर वितरित करना और 14.6 करोड़ सक्रिय ग्राहकों की सेवा करना एक असाधारण उपलब्धि है। 57 साल पहले लोग एलपीजी को डर और शक की नजर से देखा जाता था और आज देश में बिकने वाला हर दूसरा एलपीजी सिलेंडर इंडेन का है।” उल्लेखनीय है कि जनता इंडियन एलपीजी की शुरुआत कोलकाता में 22 अक्टूबर 1965 को ‘जनता के ईंधन’ के रूप में की गयी थी।
देश में एलपीजी की 95 प्रतिशत से अधिक पहुंच के साथ उच्च तापीय दक्षता से संचालित यह हरित ईंधन सुरक्षित है और प्रचुर मात्रा में उपलब्ध है। अभी तक 89 प्रतिशत से अधिक एलपीजी की खपत घरेलू क्षेत्र द्वारा की जा रही है जिसमें 31.2 करोड़ सक्रिय उपभोक्ता हैं। इनमें से 14.6 करोड़ ग्राहकों को इंडेन द्वारा सेवाएं दी जाती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *