नूरमहल : पंजाब की बिलगा पुलिस ने हफ्ता वसूूली के आरोप में जालंधर के एक निर्दलीय पार्षद को गिरफ्तार किया है, जो हाल में आम आदमी पार्टी (आप) में शामिल हुआ था। प्राप्त जानकारी के अनुसार दविंदर सिंह जालंधर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 66 से निर्दलीय चुनाव लड़कर पार्षद बनेे थे और हाल में वह प्रदेश में सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गये थे।
उसकी गिरफ्तारी गुरुवार को हुई है। कनिष्ठ अभियंता सह खनन निरीक्षक हरदीप कुमार ने पुलिस को दी शिकायत में कहा था कि आरोेपी अपने दो साथियों के साथ बोेलेेरो कार में घूम रहा था और लोगों से ट्रैक्टर ट्रालियों में रेत ढोने का आरोप लगाते हुए नकली रसीदें देकर पैसे वसूल रहा था। पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 384 के तहत मामला दर्ज किया है।
निर्दलीय पार्षद हफ्ता वसूली के आरोप में गिरफ्तार
