गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

खेलों के क्षेत्र में सहयोग करेंगे भारत और आस्ट्रेलिया

नई दिल्ली : केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय तथा ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य और वृद्धावस्था देखभाल विभाग के बीच खेल के क्षेत्र में सहयोग पर समझौता ज्ञापन को मंजूरी दे दी है। इस समझौते से भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेल के क्षेत्र में द्विपक्षीय आदान-प्रदान कार्यक्रम, खेल विज्ञान, प्रौद्योगिकी और अवसंरचना के क्षेत्र में ज्ञान तथा विशेषज्ञता का विस्तार करने में मदद मिलेगी।

द्विपक्षीय आदान-प्रदान कार्यक्रम के तहत एथलीट , कोच प्रशिक्षण और विकास, खेल प्रशासन और निष्ठा, खेलाें में जमीनी स्तर की भागीदारी, प्रमुख खेल आयोजन और खेलों में विविधता जैसी पहलों के परिणामस्वरूप अंतरराष्ट्रीय टूर्नामेंटों में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में सुधार होगा। साथ ही भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच द्विपक्षीय संबंध मजबूत होंगे। द्विपक्षीय सहयोग से दोनों देशों के खिलाड़ियों को परस्पर फायदा मिलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *