गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत और मलेशिया पाम तेल पर सहयोग बढ़ाएंगे

नई दिल्ली : भारत और मलेशिया ने पाम ऑयल तथा अन्य क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने का फैसला किया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मलेशिया के बागान एवं वस्तु मंत्री दातुक सेरी जोहरी अब्दुल गनी की बैठक के दौरान इस पर विचार विमर्श किया गया। मलेशियाई मंत्री 16 से 19 जुलाई 2024 तक भारत की यात्रा पर हैं।
उन्होंने गुरुवार को यहां श्री चौहान से भारत और मलेशिया के बीच द्विपक्षीय कृषि सहयोग को गहरा करने के अवसरों पर चर्चा की। दोनों पक्षों ने खाद्य तेल- पाम तेल पर राष्ट्रीय मिशन पर सहयोग करने की इच्छा व्यक्त की, कृषि और संबद्ध उत्पादों से संबंधित बाजार पहुंच के मुद्दों, कृषि में सहयोग के संस्थागतकरण और वृक्षारोपण क्षेत्र में डिजिटल प्रौद्योगिकी के अनुप्रयोग पर विचारों का आदान प्रदान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *