गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत-आस्ट्रेलिया रक्षा संबंधों को अधिक मजबूत बनायेंगे

नई दिल्ली : भारत और आस्ट्रेलिया ने रक्षा संबंधों को और अधिक मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और ऑस्ट्रेलिया के उप प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्लेस के बीच गुरूवार को बातचीत के दौरान इस बारे में सहमति व्यक्त की गयी। सिंह ने मार्लेस के साथ टेलीफोन पर बात की।
बातचीत में दोनों मंत्रियों ने द्विपक्षीय रक्षा संबंधों को और मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई। यह बातचीत विशेष रूप से रक्षा और सुरक्षा से संबंधित मामलों में दोनों देशों के बीच विश्वास और मित्र भाव को दर्शाती है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी है और हाल के वर्षों में दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग लगातार बढ़ रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *