गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी के नेतृत्व में भारत समृद्धशाली राष्ट्र बना

FILE PHOTO- Jyotiraditya Scindia

ग्वालियर : ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुआई में देश ने एक शक्तिशाली और समृद्धशाली राष्ट्र के रूप में संपूर्ण विश्व में अपनी पहचान स्थापित की हैं। सिंधिया आज यहां पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि देश ने मोदी के नेतृत्व में हर क्षेत्र में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की है। हम विश्व की 5वीं बड़ी आर्थिक शक्ति के रूप में उभरे है। आगामी लोकसभा चुनावों में प्रधानमंत्री श्री मोदी की उपलब्धियों को लेकर हम सब पुनः जनता के बीच जाएंगे।
सिंधिया ने श्री मोदी की सरकार के 10 वर्ष के कार्यकाल का लेखा जोखा प्रस्तुत किया। उन्होंने देश में चल रहे विकास कार्यों की लंबी फेहरिस्त गिनाई, वहीं आम आदमी के लिये किये गये कार्यों को भी गिनाया। उन्होंने कहा कि लोगों को विश्वास है कि मोदी सरकार आम आदमी की भलाई के लिये ही कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि नये भारत का भविष्य बेहतर व सुखद हैं। मेरा मानना है कि भारत विश्व की पहली तीन आर्थिक शक्ति में शामिल होगा। उन्होंने यह भी दावा किया कि श्री मोदी के नेतृत्व में तीसरी बार भी भाजपा की सरकार ही बनेगी।
उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने पिछले 10 वर्ष में विकास और तीन लक्ष्य के साथ शुरुआत की है। जिसके तहत भारत को आत्मनिर्भर बनाना, विश्व गुरु स्थापित करना और भारत को विकसित देश के रूप में बनाने का लक्ष्य है। सरकार का ध्यान चार समुदायों पर केंद्रित है। महिला, युवा, किसान और गरीबों पर फोकस, यही चार समुदाय देश को सक्षम बनाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि नारी सशक्तिकरण के प्रति ऐतिहासिक कदम उठाया है इसके लिए नारी शक्ति वंदन अधिनियम पारित किया है। महिलाओं को संसद में एक तिहाई स्थान दिया गया है, एविएशन सेक्टर में रोजगार के नए माध्यमों का सृजन करते हुए 15 हजार महिलाओं को ड्रोन का प्रशिक्षण दिया गया है। 11 करोड़ किसानों को किसान सम्मान निधि के तहत राशि खाते में डाली, मध्यप्रदेश में किसानों को अतिरिक्त दस हजार रुपए दिए जा रहे हैं।
सिंधिया ने ग्वालियर में हाल ही में हुई दुष्कर्म की घटना पर चिंता जताई और कहा कि इसकी जितनी निंदा की जाये कम है। आरोपी पकड़े गये है और अब न्यायपालिका का काम है पीडितों को इंसाफ देना। सिंधिया ने पूर्व उप प्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को भारत रत्न से सम्मानित किये जाने पर प्रसन्नता जाहिर की। उन्होंने कहा कि यह उनकी जीवनयात्रा, देश के प्रति किये गये उल्लेखनीय कार्य, सेवा, समर्पण व संघर्ष का सम्मान हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *