देवरिया : शलभ मणि त्रिपाठी ने सोमवार को कहा कि विपक्षी दलों इंडिया समूह भ्रष्टाचारियों का गठबंधन है, जो केवल स्वार्थ के लिये बना है। शलभमणि ने यहां पत्रकारों से कहा कि आज इंडिया समूह का हिस्सा आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल जेल में है। राष्ट्रीय जनता दल (राजद) संस्थापक लालू प्रसाद यादव सजा याफ्ता है वहीं हेमंत सोरेन जेल में हैं। आप नेता संजय सिंह, मनीष सिसोदिया, सतेन्द्र जैन जेल काट रहे हैं।
जब भ्रष्टाचार पकड़ा जाता है तो ये लोग पूरे मामले को राजनैतिक करण कर देते हैं। इनके पास इस बात का कोई जवाब नहीं है कि सतेंद्र जैन इतने दिनों से जेल में क्यो हैं। गठबंधन के भ्रष्टाचार का जो प्रमाण जनता के सामने आ रहा है। वह जनता देख रही है।
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि ” न खाऊंगा, न खाने दूंगा ” भ्रष्टाचारियों के खिलाफ मोदी ने जो बिगुल फूंका है। उससे चाहे केजरीवाल की पार्टी हो या कांग्रेस, आरजेडी, सपा सब बौखलाये हुए हैं।
विपक्षियों का गठबंधन इंडिया आम आदमियों का पैसा लूटते रहे, लोगों का अधिकार लूटते रहे। आज मोदी की सरकार इन भ्रष्टाचारियों पर कार्रवाई कर रही है, तो इससे विरोधी बौखला गये हैं। उन्होंने कहा कि यह चुनाव यह चुनाव इमानदार सरकार और भ्रष्टाचार गठबंधन से है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन के अधिकांश नेताओं पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे है और उसके बहुत से नेता जेल में हैं।
