बेंगलुरु : सिद्दारमैया ने बुधवार को दावा किया कि इंडिया समूह ही केंद्र में नई सरकार बनाएगा। जिससे संकेत मिलता है कि सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के दिन गिनती के रह जाएंगे।
श्री सिद्दारमैया ने अपने गृह-कार्यालय ‘कृष्णा’ में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “मैं आम तौर पर भविष्य की भविष्यवाणी करने वालों में से नहीं हूं, लेकिन वर्तमान राजनीतिक माहौल को देखते हुए, यह स्पष्ट है कि प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूरे पांच साल का कार्यकाल में पूरा नहीं कर पायेंगे। जनता दल (यू ) और चंद्रबाबू नायडू तेलुगू देशम पार्टी (टीडीपी) किसी भी क्षण समर्थन वापस ले सकते हैं, तब क्या होगा?”
मुख्यमंत्री ने कर्नाटक में अपनी सरकार की स्थिरता के बारे में किसी भी आशंका को तुरंत खारिज कर दिया। उन्होंने कहा,“हमने 224 सदस्यीय विधानसभा में 136 सीटें हासिल की हैं। यह संभवतः कैसे गिर सकती है? ये दावे बिल्कुल निराधार हैं।”
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी पर भाजपा के हालिया हमलों की ओर ध्यान दिलाते हुए वह पीछे नहीं हटे। मुख्यमंत्री ने कहा,“श्री राहुल गांधी ऐसे व्यक्ति नहीं हैं जिन्हें धमकियों से डराया जा सके। उनकी लोकप्रियता को कम करने के भाजपा के प्रयास केवल उनके बढ़ते प्रभाव से उनकी बेचैनी को दर्शाते हैं।”
श्री सिद्दारमैया ने भाजपा के कार्यों की निंदा करते हुए घोषणा की, “जो धमकियां दी जा रही हैं, वे उन्हें राजनीतिक रूप से खत्म करने का प्रयास हैं। कर्नाटक कांग्रेस और हमारी सरकार स्पष्ट रूप से इन रणनीति की निंदा करती है।
केंद्र में जल्द ही इंडिया समूह की बनेगी सरकार : सिद्दारमैया
