गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

भारत में ‘खेल महाशक्ति’ बनने की पूरी क्षमता

लखनऊ : अनुराग ठाकुर ने रविवार को कहा कि भारत में खेलों की महाशक्ति बनने की पूरी क्षमता है और उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर की अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में खेलों की अहम भूमिका होगी।
यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट-2023 के तीसरे और अंतिम दिन ‘उत्तर प्रदेश में खेल क्षेत्र की निवेश क्षमता और एक ट्रिलियन अर्थव्यवस्था में इसकी भूमिका’ विषय पर आयोजित सत्र को संबोधित करते हुए ठाकुर ने कहा कि भारत में खेलों की महाशक्ति बनने की पूरी क्षमता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का खेलों के प्रति इतना झुकाव है कि वो खिलाड़ियों को व्यक्तिगत रूप से जानने के साथ उनके परिवार वालों का भी हालचाल लेते है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश जिसने दूसरे राज्यों के ओलंपिक और पैरा-ओलंपिक खिलाड़ियों को भी सम्मानित किया वो प्रधानमंत्री के संकल्प से सिद्धि पहल का अनूठा उदाहरण है।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि सिर्फ एक खेल ही नही बल्कि हर खेल को बराबर का प्रोत्साहन मिलना चाहिए। केंद्र और राज्य सरकार मिलकर ऐसी योजनाएं बनायें जो खेल और खिलाड़ियों से जुड़ी हों और उन्हे तय समय के भीतर पूरा करें।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को एक ट्रिलियन डालर अर्थव्यवस्था का लक्ष्य हासिल करने में खेलों की अहम भूमिका होगी।
उन्होने कहा कि हर सांसद आज अपने संसदीय क्षेत्र में खेल महाकुंभ का आयोजन कर रहे है। खेलों इंडिया विंटर गेम्स गुलमर्ग में शुरू हो चुका हुआ है। 12 खिलाड़ियों ने 25 वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़े है। पिछले एक साल में 450 कोच हायर किए गए है और आने वाले समय में और कोच हायर किए जाएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *