गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर शुरू

नई दिल्ली : फुटवियर उद्याेग को गति देने के उद्देश्य से फुटवियर के विनिर्माण के लिए उपकरण एवं कच्चे माल पर आधारित तीन दिवसीय इंडिया इंटरनेशनल फुटवियर फेयर का सातवां संस्करण आज यहां प्रगति मैदान में शुरू हुआ। कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन फुटवियर इंडस्ट्रीज द्वारा आयोजित इस फेयर का सूक्ष्म, लघु और मध्यम उपक्रम मंत्री नारायण राणे ने यहां उद्घाटन किया। फुटवियर मेले में तीन दिनों के दौरान अलग-अलग कंपनी के प्रॉडक्ट का प्रदर्शन किया जाएगा, इसमें विचारों का आदान-प्रदान करने के लिए ज्ञानवर्धक सत्र होंगे, इंडस्ट्री के लिए सेमिनार होंगे और विशेष रुप से तैयार फैशन शो भी आयोजित किया जाएगा।
इसका उद्देश्य भारत के फुटवियर की समृद्ध विरासत को सामने लाना है और अंतरराष्ट्रीय मंच पर इसकी मौजूदगी को बढ़ाना है। इस मेले में अपने प्रॉडक्ट का प्रदर्शन करने वाली विभिन्न कंपनियां हिस्सा ले रही है। इस मेले में विशिष्ट वक्ताओं के साथ नए फैशन के प्रति खासा जुनून रखने वाले लोग शामिल होंगे। यह मेला फुटवियर सेक्टर में नए बिजनेस बनाने और नए-नए ट्रेंड्स की खोज करने वाला प्लेटफॉर्म है। इसमें एक्शन फुटवियर, रिलैक्सो फुटवियर, वाकारू इंटरनेशनल, वेलकम फुटवियर, वीकेसी फुटवियर, एशियन फुटवियर, रिलायंस फुटवियर, पैरागॉन और दूसरे ब्रैंड शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *