गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मोदी सरकार में भारत नई ऊंचाइयां छू रहा है

श्रीनगर : राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत नयी ऊंचाइयां छू रहा है। श्री सिंह ने जम्मू-कश्मीर की जनता से कठुआ-उधमपुर लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार डॉ. जितेंद्र सिंह के पक्ष में मतदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि भाजपा महिलाओं के अधिकारों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध है और पार्टी लोकसभा चुनाव में जम्मू-कश्मीर में सभी सीटें जीतेगी। उधमपुर सीट पर 19 अप्रैल को मतदान होने वाला है।
केन्द्रीय मंत्री ने कठुआ जिले की बशोली तहसील में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सभी मोर्चों पर विश्व स्तर पर सबसे मजबूत देश बनकर उभरा है।” उन्होंने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र में श्री मोदी ने 70 साल से अधिक उम्र के लोगों के लिए मुफ्त इलाज की सुविधा सुनिश्चित की है, चाहे वे किसी भी आय वर्ग के हों।
उन्होंने सर्जिकल स्ट्राइक का उल्लेख करते हुए कहा कि आज विश्व भर में सबसे अच्छी सेनाओं में शुमार भारत की सेना सीमा पार दुश्मनों के घर में घुसकर उन पर हमला करने में सक्षम हैं।
रक्षा मंत्री ने नेशनल कॉन्फ्रेंस, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) और कांग्रेस पर तंज कसते हुए आरोप लगाया कि इन राजनीतिक दलों ने अपने राजनीतिक फायदे के लिए अनुच्छेद 370 का दुरुपयोग किया। उन्होंने कहा कि सुश्री महबूबा मुफ्ती ने कहा था, अगर अनुच्छेद 370 खत्म कर दिया जाएगा तो जम्मू-कश्मीर में कोई भी तिरंगा नहीं उठायेगा, लेकिन हर घर और सरकारी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज शान से लहरा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *