गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

वैश्विक बनाने के आह्वान के साथ इंडिया मोबाइल कांग्रेस संपन्न

नयी दिल्ली : देश के 5 जी सेवा लाँच करने की साक्षी बनी चार दिवसीय इंडिया मोबाइल कांग्रेस वैश्विक बनाये जाने के आह्वान के साथ आज संपन्न हो गयी। इसके समापन के अवसर पर संचार, इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने आयोजकों से इसे ग्लोबल बनाने की अपील की और कहा कि इसके लिए 30 दिनों के भीतर में एक समिति बनायी जानी चाहिए।
दूरसंचार विभाग और संचार सेवायें देने वाली कंपनियों के शीर्ष संगठन सीओएआई द्वारा आयोजित यह कांग्रेस का छठवां संस्करण था। जिसमें रिकार्ड 1.07 लाख लोग पहुंचे। इसमें सात हजार सरकारी कर्मचारी, विभिन्न विषयोें पर आयोजित 80 सम्मेलनों में 13500 प्रतिनिधियों ने भाग लिया। इन सम्मेलनों को 362 लोगों ने संबोधित किया। इसमें 17 राज्यों के मंत्रियों, 30 हजार छात्रृ और 150 सरकारी कंपनियों के अधिकारियों ने भाग लिया। इसमें कुल 1811 प्रदर्शकों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि कोरोना महामारी के बाद इस वर्ष इस कांग्रेस का आयोजन भौतिक तौर पर किया गया। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इसका शुभारंभ करने के साथ ही देश में 5 जी सेवा का भी शुभारंभ किया था। अब देश की तीन प्रमुख दूरसंचार कंपनियां रिलायंस जियो, भारती एयरटेल और वोडाफोन आइडिया 5 जी सेवायें शुरू कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *