गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

इंडिया शेल्टर फाइनेंस का आईपीओ 13 दिसंबर को खुलेगा

अहमदाबाद : इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड का प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 13 दिसंबर को खुलेगा और 15 दिसंबर को बंद होगा। कंपनी की ओर से सोमवार को यहां जारी बयान में कहा है कि कंपनी ने अपने इक्विटी शेयरों के प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम के लिए 13 दिसंबर बुधवार से बिड/ऑफर शुरू करने की घोषणा की है। प्रत्येक अंकित मूल्य पांच रुपये के इक्विटी शेयरों का कुल ऑफर साइज़ 1200 करोड़ रुपये तक है, जिसमें 800 करोड़ रुपये तक का नया इश्यू और कुल मिलाकर 400 करोड़ रुपये तक के सेलिंग शेयरधारकों के प्रस्ताव शामिल हैं।
ऑफर का प्राइस बैंड 469 से 493 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है। बोली न्यूनतम 30 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 30 इक्विटी शेयरों के गुणकों में लगाई जा सकती है। एंकर निवेशक बोली की तारीख 12 दिसंबर मंगलवार है। सब्स्क्रिप्शन के लिए बोली/प्रस्ताव 13 दिसंबर बुधवार को खुलेंगे और 15 दिसंबर शुक्रवार को बंद होंगे।
इंडिया शेल्टर फाइनेंस कॉर्पोरेशन लिमिटेड एक रिटेल केंद्रित किफायती आवास वित्त कंपनी है जिसमें एक व्यापक वितरण नेटवर्क है। देश में कंपनी के नेटवर्क में 30 सितंबर 2023 तक 203 शाखाएं शामिल हैं और व्यापार संचालन की पूरी प्रक्रिया में और लोन साइकल में स्केलेबल टेक्नोलोजी पर आधारित बुनियादी ढांचा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *